शेयर मार्किट में पैसे लगाने का नाम सुनते ही ज़्यादा तर लोग घबरा जाते हैं — कौनसा शेयर खरीदें कब बेचें रोज़ भाव देखते रहे? लेकिन एक ऐसा तरीका है जिसमें आपको रोज़ मार्किट देखने की ज़रुरत नहीं: इंडेक्स फण्ड. 2026 में ये बिगिनर्स के लिए सबसे आसान और समझदार तरीका माना जा रहा है पैसे बढ़ने का.
इंडेक्स फण्ड होता क्या है?
सीधी भाषा में कहें तो इंडेक्स फण्ड एक ऐसा म्यूच्यूअल फण्ड है जो निफ़्टी 50 या सेंसेक्स जैसे किसी बड़े इंडेक्स को कॉपी करता है. फण्ड का पैसा उन्ही बड़ी कम्पनीज में लगता है जो उस इंडेक्स में हैं. आपको अलग-अलग शेयर चुनने की टेंशन नहीं — एक ही फण्ड में पूरी मार्किट का हिस्सा मिल जाता है.
बिगिनर्स के लिए क्यों बेस्ट है?
पहला फायदा: खर्चा कम. इंडेक्स फण्ड का एक्सपेंस रेशियो एक्टिव फंड्स से बहुत काम होता है अक्सर 0.1–0.3% के आस-पास. दूसरा: ये किसी फण्ड मैनेजर के फैसलों पर निर्भर नहीं — बस इंडेक्स को फॉलो करता है. तीसरा: लम्बे समय में निफ़्टी जैसे इंडेक्स ने लगभग 11–12% सालाना रिटर्न दिया है. काम फीस और लम्बे समय का कम्पाउंडिंग — बिगिनर्स के लिए परफ़ेक्ट कॉम्बिनेशन.
SIP से शुरुआत कैसे करें
SIP का मतलब है हर महीने एक फिक्स्ड रकम इन्वेस्ट करना — चाहे ₹500 हो या ₹5,000. मार्किट ऊपर हो या नीचे आप लगातार खरीदते रहते हैं जिससे आपकी एवरेज कॉस्ट काम हो जाती है. ₹2,000 महीने की SIP 15 सालों में 12% रिटर्न पर ₹10 लाख से ज़्यादा बना सकती है. किसी भी भरोसेमंद अप्प पर KYC पूरा करके फण्ड चुनें और SIP सेट कर दें — बस 10 मिनट का काम है.
सही इंडेक्स फण्ड कैसे चुनें
तीन चीज़ें देखें: (1) एक्सपेंस रेशियो सबसे काम हो (2) फण्ड का साइज बड़ा हो — ज़्यादा पैसा मतलब ज़्यादा स्टेबिलिटी (3) ट्रैकिंग एरर काम हो यानि फण्ड इंडेक्स को कितने अच्छे से कॉपी करता है. बिगिनर्स के लिए निफ़्टी 50 या निफ़्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स फण्ड काफी हैं. शुरू में नए थीमेटिक या सेक्टर फंड्स से बचें — पहले सिंपल इंडेक्स फण्ड पकड़ें.
इन गलतियों से बचें
मार्किट गिरते ही SIP बंद मत करें — गिरावट में सस्ते यूनिट्स मिलते हैं और एहि कम्पाउंडिंग का असली जादू है. दूसरी गलती: एक साल में अमीर बनने की उम्मीद रखना. इंडेक्स फण्ड 5–10 साल के होराइजन का खेल है. तीसरी गलती: हर महीने फण्ड बदलना. धैर्य रखें SIP जारी रखें और लम्बे समय पर नज़र रखें.





