साफé में कोल्ड ब्रेव् का एक गिलास ₹300–400 का मिलता है — जबकि घर पर वही चीज़ ₹30–40 में बन जाती है. कोल्ड ब्रेव् गरम कॉफ़ी को ठंडा करना नहीं है; ये ठन्डे पानी में धीरे-धीरे निकाली हुई कॉफ़ी है — काम कड़वी ज़्यादा स्मूथ और मीठी.

कोल्ड ब्रेव् ख़ास क्यों है?

गरम पानी कॉफ़ी के कड़वे तेल और तेज़ाब जल्दी निकाल लेता है; ठंडा पानी 12–16 घंटे में सिर्फ मीठा और चॉकलेटी स्वाद निकालता है. नतीजा: ऐसी कॉफ़ी जो बिना चीनी के भी पी जाए. जिन्हे आम कॉफ़ी कड़वी लगती है उन्हें कोल्ड ब्रेव् ज़रूर पसंद आएगी.

चाहिए क्या-क्या?

बस तीन चीज़ें: मोटा पिसा हुआ कॉफ़ी पाउडर (करसे ग्राइंड) साफ़ ठंडा पानी और एक बड़ा जार या बोतल. कॉफ़ी और पानी का रेशियो 1:8 रखें — मतलब 100 ग्राम कॉफ़ी में 800 मल पानी. मेहेंगा इक्विपमेंट बिलकुल ज़रूरी नहीं; किचन का जार काफी है.

स्टेप-बी-स्टेप रेसिपी

(1) जार में कॉफ़ी पाउडर डालें ऊपर से पानी दाल कर अच्छे से मिलाएं. (2) ढक्कन लगाकर फ्रिज में 14–16 घंटे रख दें — रात को रखना सबसे आसान. (3) छलनी या मलमल के कपडे से छान लें. (4) तैयार कंसन्ट्रेट को बर्फ वाले गिलास में पानी या दूध मिलकर पिएं. एक बार में 4–5 दिन का स्टॉक बन जाता है.

सर्वे करने के तरीके

कंसन्ट्रेट तेज़ होता है — हमेशा 1:1 पानी या दूध मिलकर पिएं. दूध वाली कोल्ड ब्रेव् लट्टे जैसी लगती है. थोड़ा वैनिला या शहद मिलाना ऑप्शनल है. गर्मियों में बर्फ के साथ ये सबसे ताज़गी भरी कॉफ़ी है. कंसन्ट्रेट फ्रिज में एक हफ्ते तक आराम से चलता है.

आम गलतियां

बारीक पिसा कॉफ़ी पाउडर उसे करना — इससे कॉफ़ी कीचड़ जैसी और कड़वी बनती है. 24 घंटे से ज़्यादा भिगोना — स्वाद ख़राब हो जाता है. और गंदे पानी का इस्तेमाल — पानी का स्वाद कॉफ़ी में आता है. मोटा पाउडर + साफ़ पानी + सही वक़्त = परफ़ेक्ट कोल्ड ब्रेव्.